Welcome Guest Login or Signup

jags_123
PROFILE   GALLERY   BLOGS   SCRAPBOOK   FRIENDS   FAVORITES   LYRICS   SMS   QUOTES   JOKES   POLLS   VIDEOS  
 


RSS
shukriya..
Posted On: 06/12/2007 22:54:14

 


 à¤šà¥‹à¤Ÿà¥‹à¤‚ पे चोट देते ही जाने का शुक्रिया,

पत्थर को बुत की शक्ल में लाने का शुक्रिया,

जाग रही तो मैंने नए काम कर लिए,

ऐ नींद आज तेरे न आने का शुक्रिया,

सूखा पुराना जख्म, नए को जगह मिली,

स्वागत नए का और पुराने का शुक्रिया,

आते न तुम तो क्यों मैं बनाती ये सीढ़ियाँ,

दीवारों, मेरी राह में आने का शुक्रिया

आँसू-सी माँ की गोद में आकर सिमट गयी,

नजरों से अपनी मुझको गिराने का शुक्रिया,

अब यह हुआ कि दुनिया ही लगती है मुझको घर,

यूँ मेरे घर में आग लगाने का शुक्रिया,

गम मिलते हैं तो और निखरती है शायरी,

यह बात है तो सारे जमाने का शुक्रिया ।।।।


jags...



Bookmark:



Viewing 1 - 2 out of 2 Comments

07/12/2007 12:37:16

Yu hi virano me bhtaka karte the hum


In virano me gul khilane ka sukriya...


Dosti bina sooni thi jindagi....


Aie dost meri jindagi me aane ka sukriya...



 


 


really a nice ..v nice n touchy poem jags...




SCRAPBOOK

07/12/2007 06:15:22

wah Jags wat a poetry.


Very touching




SCRAPBOOK