Welcome Guest Login or Signup

amazingamit
PROFILE   GALLERY   BLOGS   SCRAPBOOK   FRIENDS   FAVORITES   LYRICS   SMS   QUOTES   JOKES   POLLS   VIDEOS  
 


RSS
सुबह की गोरी
Posted On: 17/09/2007 13:49:41

Wonderful poetry, author is unknown to me.


रात की काली चादर ओढ़े
मुँह को लपेटे
सोई है कब से
रूठ के सबसे
सुबह की गोरी
आँख न खोले
मुँह से न बोले
जब से किसी ने
कर ली है सूरज की चोरी

आओ
चल के सूरज ढूंढे
और न मिले तो
किरन किरन फ़िर जमा करें हम
और इक सूरज नया बनाएँ
सोई है कब से
रूठ के सबसे
सुबह की गोरी
उसे जगाएँ
उसे मनाएँ



Bookmark: